spot_img

घाघरा डैम की आखिरी रील, रोया दो गांव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के घाघरा डैम के किनारे छाया था शांति का सौंदर्य। इसी शांति को कैमरे में कैद करने दो जवान युवक 22 साल का आशीष कुमार पासवान और 20 साल का विशाल कुमार राम आये थे। रेत के किनारे खड़े होकर विशाल ने कहा, चलो यार, एक रील बना लेते हैं, आशीष मुस्कराया, कैमरा ऑन हुआ, लेकिन रील बनाते वक्त आशीष का पैर फिसला। विशाल ने झपट्टा मारा, दोस्त को बचाने के लिये। लेकिन दोनों का संतुलन बिगड़ा और एक सौ फीट गहराई में झील के चुप पानी ने उन्हें निगल लिया। खबर है कि दोनों राज्य सरकार की “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के प्रचार वाहन से केरेडारी पहुंचे थे। मन में ऊर्जा, चेहरे पर उत्साह और दिल में सेवा का सपना। गाड़ी में बैठा तीसरा साथी बदहवास था। डायल किया गया नंबर पुलिस, मुखिया, प्रशासन, सब मौके पर पहुंचे, पर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मृतक आशीष कुमार पासवान हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के बनादाग गांव का रहनेवाला था, वहीं विशाल कुमार राम सदर प्रखंड के चानो बहेरी गांव का रहनेवाला था। इस घटना की फैली खबर के बाद से बनादाग और बहेरी गांवों में मातम पसर गया।

इसे भी पढ़ें : महिला वनडे WORLD CUP 2025: इस तारीख से धमाकेदार शुरुआत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...