spot_img

पैन को आधार से लिंक कराने की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं लिंक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : आधार-पैन लिंक कराने की आज अंतिम तारिक आज बुधवार 31 मार्च रात 12 बजे खत्म हो रही थी। लेकिन अगर किसी कारण आप अपना आधार -पैन लिंक नहीं करा पाए या कोरोना की वजह से अगर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से अब तक लिंक नहीं करा सके हैं तो आपके लिए राहत की बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने पैन को आधार से लिंक कराने की अंतिम तारीख घंटों में बढ़ा के है। केंद्र सरकार ने 3 और महीने की मोहलत देते हुए अंतिम तारीख 30 जून तक कर दी है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

  क्रैश हो रही थी साइट

पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए आज बुधवार को आखिरी तारीख थी और इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों के इनकम टैक्स की वेबसाइट एक्सेस करने से यह साइट कई बार क्रैश हो गई। बड़ी संख्या में लोगों के अचानक साइट पर आने और उसे एक्सेस करने की वजह से आयकर विभाग की साइट आज पहले करीब साढ़े 12 बजे क्रैश हो गई।  फिर उसे सुधार लिया गया लेकिन शाम 5:45 बजे तक भी आयकर विभाग की साइट बार-बार क्रैश होती रही और उस पर लोग लिंक नहीं करा सके।

कई लोगों ने साइट क्रैश होने से खासे परेशान हुए और ट्विटर पर इसकी शिकायत भी की। साथ ही पैन और आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ाने की मांग भी रखी।

ऑफलाइन भी लिंक कराने की सुविधा

आधार और पैन को लिंक कराने के लिए आज 31 मार्च को अंतिम दिन होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग आए क्योंकि लिंक नहीं कराने पर लोगों का पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाता और बाद में लिंक कराने पर उन्हें 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ता. सरकार ने इस बार के वित्त विधेयक में यह नया नियम शामिल किया है। सरकार की ओर से लोगों को फिलहाल 3 महीने की मोहलत मिल गई है।अगर आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर आधार और पैन लिंक कराने में दिक्कत आ रही है तो आप अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी इसे लिंक करा सकते हैं। आपको इसके लिए अपने मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 नंबर पर  ‘UIDAIPAN लिखने के बाद स्पेस देकर 12 अंकों की आधार संख्या उसके बाद एक स्पेस देकर 10 अंकों और अक्षरों वाला पैन नंबर डालकर मैसेज करना होगा। ‘ इसे ‘UIDPAN-स्पेस-12 अंक का आधार नंबर-स्पेस-10 अंक का पैन नंबर‘ इस तरह से लिखना है।

इसे भी पढ़ें :अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्‍दी निपटा लें अपना काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...