UP : गाजियाबाद के नंदग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। किराया न देने पर झगड़ा हुआ, बात इतनी बिगड़ गई कि मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। किरायेदार दंपति को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया। लगभग 48 साल की दीपशिखा चिमेरा हाउसिंग सोसाइटी में अपने पति इंजीनियर उमेश के साथ फ्लैट M-105 में रहती थीं। इसी सोसाइटी का एक और फ्लैट F-506 को करीब एक साल पहले ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उनकी पत्नी आकृति को किराये पर दिया गया था। लेकिन, पिछले पांच महीनों से किराया नहीं मिला था। बीती रात करीब 8 बजे दीपशिखा किरायेदारों के फ्लैट पर पहुंची। किराये को लेकर कहासुनी हुई। बात बिगड़ती चली गई और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि झगड़े में दीपशिखा ने आत्मरक्षा में अजय गुप्ता को दांत से काट लिया। इसके बाद हालात बेकाबू हो गये। इल्जाम है कि उमेश की पत्नी आकृति गुप्ता ने दुपट्टे से दीपशिखा का गला घोंट दिया। वहीं, अजय गुप्ता ने प्रेशर कुकर के ढक्कन से सिर पर वार कर दिया। मौके पर ही दीपशिखा मारी गई। हत्या के बाद शव को लाल रंग के सूटकेस में भरा गया, फिर सूटकेस को डबल बेड के स्टोरेज बॉक्स में छिपा दिया गया। जब देर रात तक दीपशिखा घर नहीं लौटीं, तो उनकी घरेलू सहायिका मिन्नी उन्हें देखने किरायेदारों के फ्लैट पहुंची। शक हुआ। तलाशी ली। सूटकेस खुला और भीतर मकान मालकिन की लाश मिली। मौके पर पुलिस पहुंची और अजय और आकृति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
बकाया पैसे मांगने गई मकान मालकिन की ह’त्या…
Date:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





