Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि CPI नेता सुभाष मुंडा के हत्यारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे जो हो। शासन-प्रशासन ने इस हत्याकांड को बेहद गंभीरता से लिया है। वे खुद हर रोज इस मामले में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। हर हाल में सुभाष मुंडा के परिवार को इंसाफ मिलेगा। CM हेमंत सोरेन आज झारखंड विधानसभा में स्व. सुभाष मुंडा के परिजनों से मिले। उनके पिता ललित मुंडा और मां छोटन देवी को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार के लोगों ने CM को बताया कि सुभाष मुंडा के नेक दिल इंसान था। वह हर किसी की मदद करता था। पूरे परिवार का भरण-पोषण करने वाला था, उसके मारे जाने से पूरा परिवार आहत और मर्महात है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की तरफ से सुरेश मुंडा, अमित मुंडा, बिशु मुंडा एवं JMM मुश्ताक आलम एवं अन्य मौजूद थे।

CM हेमंत सोरेन ने परिजनों से कहा कि सुभाष मुंडा की हत्या में शामिल कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। बहुत जल्द ही दलादली चौक के समीप पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) बनाई जायेगी। वहीं वहां लाइट भी लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रिंग रोड स्थित चौराहों पर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता दिख रहा है, राज्य सरकार की तरफ से पुलिस-प्रशासन को इन असामाजिक तत्वों की पहचान कर कानूनी-कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है। CM ने परिजनों से कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसपर राज्य सरकार गंभीर है और क्राइम कंट्रोल की दिशा में काम हो रहा है।
इसे भी पढ़ें :बीच रोड में छेड़छाड़, लोगों ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :बेरमो के नये DSP होंगे बीएन सिंह, चार अन्य भी बदले… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :सदर, बरियातू और लालपुर के थानेदार का गिरिडीह तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :सदर, बरियातू और लालपुर के थानेदार का गिरिडीह तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :माकपा नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने के पीछे का क्या है सच… देखें वीडियो












