Ranchi : ATS ने मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी गोविंद राय को अरेस्ट कर लिया। हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन जुर्म को अंजाम देने वाला गोविंद राय कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी का सबसे खासमखास माना जाता है। कुख्यात पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी के जेल चले जाने के बाद से गोविंद राय गैंग को संचालित कर रहा था। 15-16 दिन पहले भी जेल में बंद विकास तिवारी के निर्देश पर हरियाणा के एक व्यवसायी की हत्या में शामिल दो आरोपियों को अपनी स्कॉर्पियो में बिठाकर पश्चिम बंगाल रेलवे स्टेशन पर गोविंद ने छोड़ा था। गोविंद को खोज निकालने के लिये ATS को टास्क मिला था। ओड़िसा में उसका लोकेशन मिलते ही झारखंड ATS और हरियाणा पुलिस वहां पहुंच गई। खबर है कि गोविंद जब अपने ठिकाने से बाहर निकला तो उसे दबोच लिया गया। वह मोबाइल खरीदने के ख्याल से बाहर निकला था। कड़े पहरे में गोविंद को ओड़िसा से रांची लाया गया। बहुत जल्द ATS चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार गोविंद राय पर ईनाम रखने के लिये मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि अबतक प्रस्ताव लंबित है।

इसे भी पढ़ें :भाजपा की 10वीं लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :झामुमो के पूर्व MLA को उम्रकैद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मुंह में फेन आया और खत्म, जज्जा-बच्चा के गुनहगार कौन? देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :एरिया डोमिनेशन व फ्लैग मार्च पर जोर, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बेशक, हुड़दंगी कोई हो, बख्शे नहीं जायेंगे, क्या बोली DC नैंसी सहाय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :तमाम लाइसेंसी हथि’यारों को जमा करने का आदेश…
इसे भी पढ़ें :अमरनाथ गैंग का खासमखास शूटर बच न सका…
इसे भी पढ़ें :रात के अंधेरे में वसूली करने वाला फर्जी दारोगा धरा गया…
इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी को नोटिस…
इसे भी पढ़ें :बीमार और नशेड़ी पुलिसकर्मी को शस्त्र देकर ड्यूटी न करायें : DGP










