spot_img
spot_img
spot_img

सिल्वर जुबली की खुशियां और डांस फ्लोर पर टूटी सांसें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : शादी की 25वीं सालगिरह… एक ऐसा लम्हा, जहां हर जोड़ा अपनी मोहब्बत के सफर को पूरे दिल से जीता है। बरेली के कारोबारी वसीम भी इसी खुशी में डूबे थे। पत्नी फराह का हाथ थामे, वह स्टेज पर उतरे। चेहरे पर हंसी थी, आंखों में चमक… कदमों की ताल में बीते सालों की यादें सजीव हो उठीं। मगर किसे पता था कि यह जश्न उनकी आखिरी सांसों का गवाह बनेगा। स्टेज पर संगीत की धुन गूंज रही थी, मेहमान तालियां बजा रहे थे। तभी, चार मिनट की मुस्कुराहट के बाद वसीम अचानक लड़खड़ा गये। आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह वहीं गिर पड़े। लोग समझे, कोई मज़ाक होगा, मगर जब उन्होंने कोई हरकत नहीं की, तब दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। किसी ने पानी छिड़का, किसी ने उठाने की कोशिश की… लेकिन वह उठ न सके।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, पर तब तक देर हो चुकी थी। जिस शख्स ने अपनी जिंदगी के 25 साल हंसते-गाते बिता दिये, उसकी सांसें अब हमेशा के लिये थम चुकी थीं। वह केक, जो उन्होंने खास सिल्वर जुबली के लिये बनवाया था, अब अनछुआ पड़ा था… और उनकी फराह, जो कुछ देर पहले तक उनके साथ डांस कर रही थी, अब बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ी थी। घर, जो रौशनी से जगमगाने वाला था, अब मातम में डूब गया। जिन रिश्तेदारों को खुशी का हिस्सा बनना था, वे आंसू पोंछ रहे थे। दो बेटे, जो पिता की बांहों में बचपन बिताकर बड़े हुए थे, अब उन बांहों को आखिरी बार थामने के लिए दौड़ पड़े।

इसे भी पढ़ें :रांची में रेड…

इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, कुछ सच हो गई, कुछ बेहद डरावनी…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में अग्निशमन विभाग का रोना, कम स्टाफ, पानी की दिक्कत

इसे भी पढ़ें :हाई कोर्ट की फटकार, बत्ती गुल क्यों?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...