spot_img
spot_img
spot_img

रंगेहाथ धरा गये दारोगा बाबू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार सुबह सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई सीधे थाना परिसर में हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक अपहरण कांड में सहूलियत देने और केस डायरी कमजोर करने के बदले दारोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेते ही निगरानी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दारोगा को दबोच लिया। अमन कुमार नाम के शख्स ने आरोप लगाया कि सदर थाना कांड संख्या 839/25 में उनके भाई का नाम हटाने और केस में राहत देने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। उन्होंने 28 जनवरी को निगरानी थाना में आवेदन दिया। सत्यापन में आरोप सही पाये जाने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। एक दिन पहले ही विजिलेंस टीम ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...