Bihar : खुद की पैरवी लेकर SP ऑफिस पहुंचा दारोगा बहादुर प्रसाद कुशवाहा हवालात पहुंच गया। करीब दो साल पहले दारोगा पर रंगदारी और मारपीट करने का इल्जाम लगा था। कोर्ट ने मामले को लेकर परमानेंट वारंट जारी किया था। सोमवार को दारोगा बहादुर प्रसाद अपने कुछ साथियों के साथ SP ऑफिस पहुंचा, जहां SP ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। SP स्वर्ण प्रभात ने मीडिया को बताया कि “कानून सबके लिये समान है। चाहे कोई कितना भी बड़ा अधिकारी हो, उसे कानून का पालन करना होगा।” उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी का कारण कोर्ट का वारंट था और पुलिस ने उसी के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार दारोगा बहादुर प्रसाद कुशवाहा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में कार्यरत है। वह पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना के एक मामले में आरोपी है।










