बंद घर में हो गया कांड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बड़ा गोविंदपुर के खाखरीपाड़ा में चोरों ने सुनसान पड़े घर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। घर की मालकिन बबीता कुमारी पिछले एक महीने से दिल्ली में थीं और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने देर रात ताला तोड़कर अंदर धावा बोल दिया। मुख्य दरवाजे से लेकर कमरों तक के ताले तोड़ दिये। इल्जाम है कि अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया गया। सुबह जब पड़ोसियों ने टूटा ताला देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, घर के अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गये। अलमारी खुली, सामान बिखरा और गहनों के खाली डिब्बे पलंग पर पड़े मिले। परसुडीह थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर में बंद घर में लाखों की चोरी, आभूषण और कैश ले  उड़े चोर - jamshedpur crime news lakhs stolen from locked house in bada  govindpur

इसे भी पढ़ें : देवघर की भव्य शिव बारात, CM को मिला न्योता…

इसे भी पढ़ें : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रांची DC ऑफिस… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : OMG! इतने कम दाम में ये फोन, चौंका देंगे फीचर्स…

इसे भी पढ़ें : रांची में रफ्तार का कहर, इतनों को रौंद डाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...