OMG! इतने कम दाम में ये फोन, चौंका देंगे फीचर्स…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत के बजट स्मार्ट फोन बाजार में Lava ने एक बार फिर दस्तक दी है। कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुये Lava Yuva Star 3 लॉन्च किया है। कीमत 8,000 रुपये से कम रखकर लावा ने साफ कर दिया है कि उसकी नजर सीधे उन ग्राहकों पर है, जो कम दाम में भरोसेमंद और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Lava Yuva Star 3 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो इस सेगमेंट में बड़ा स्क्रीन अनुभव देता है। फोन Unisoc SC9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसके साथ 4GB रैम मिलती है, जिसे वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो दिनभर का बैकअप देने का दावा करती है। साथ ही USB Type-C पोर्ट और 10W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और खास फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 15 Go एडिशन पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें क्लीन और ब्लोटवेयर-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा।
इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 4G कनेक्टिविटी और Band 28 सपोर्ट, ऑटो और एनॉनिमस कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो आमतौर पर इस कीमत में कम ही देखने को मिलते हैं।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सेटअप रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से ठीक-ठाक प्रदर्शन देने का वादा करता है।

कीमत और उपलब्धता

Lava Yuva Star 3 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह Indus Black और Siachen White रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी बिक्री मार्च 2026 से रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी एक साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस भी दे रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...