युद्ध का असर रसोई तक, मरीजों के भोजन पर संकट की आहट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सुबहें इन दिनों एक नई चिंता के साथ जाग रही हैं। ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब आम रसोई से निकलकर अस्पतालों के किचन तक पहुंचने लगा है। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में LPG सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गैस एजेंसियों के ऑफिस से लेकर गोदामों तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। अब हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि अगर जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन पर भी असर पड़ सकता है। रांची के सदर अस्पताल के मुख्य किचन में फिलहाल स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। किचन में केवल 7 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर बचे हैं। रोजाना करीब 3 सिलेंडर की खपत होती है। मुख्य रसोइया कृष्णा महतो ने मीडिया को बताया कि अभी तक मरीजों के भोजन में कोई दिक्कत नहीं आई है, लेकिन गैस का स्टॉक तेजी से घट रहा है। अगर जल्द सिलेंडर नहीं मिले तो परेशानी खड़ी हो सकती है। वहीं, सदर अस्पताल में मरीजों के लिये भोजन बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी राहुल इंटरप्राइजेज के साइड मैनेजर विवेक ने मीडिया से कहा कि गैस एजेंसी से बातचीत हो चुकी है। कल तक सिलेंडर उपलब्ध कराने का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं है। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये वैकल्पिक इंतजाम भी तैयार रखे गये हैं। रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भी गैस सप्लाई सामान्य नहीं है। रिम्स के जनसंपर्क पदाधिकारी साल्विया ने मीडिया से कहा कि किचन में रोजाना 7 कॉमर्शियल सिलेंडर की खपत होती है, लेकिन फिलहाल 3 से 4 सिलेंडर ही मिल रहे हैं। इससे स्टॉक लगातार कम होता जा रहा है। गैस की कमी को देखते हुये अस्पताल प्रबंधन अब भोजन के मेनू में बदलाव पर भी विचार कर रहा है। इधर, राजधानी रांची में गैस की कमी को लेकर आम लोगों के बीच भी चिंता बढ़ती जा रही है। एक होटल संचालक ने बताया कि 300 रुपये किलो गैस लेकर किसी तरह काम चला रहे, वहीं कोकर में रहनेवाले एक शख्स ने कहा कि 200 रुपये किलो गैस खरीद बाल-बच्चों और परिवार का पेट भर रहा है। वहीं, जिला प्रशासन का दावा है कि रांची में गेस की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें : CPM ने जारी की 81 उम्मीदवारों की पहली सूची, CM विजयन फिर मैदान में…

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...