spot_img

बैंको से आसानी से लोन मिलने की व्यवस्था कर रही सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI :  सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें जनजातियों के आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना है जिससे उन्हें सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैंको के मर्ज होने से एवं प्राइवेटाइजेशन के कारण नौकरियों की संख्या घटती जा रही है, ऐसे में हमें स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान देना है। सीएमइजीपी के जरिये सरकार शोषित और वंचित समाज के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। वे आज जमशेदपुर, धतकीडीह के अर्बन कम्युनिटी हॉल में आयोजित ऑल इंडिया संथाल बैंकर्स एंप्लॉयस वेलफेयर सोसायटी के दूसरी फाउंडेशन डे एवं वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से ऑनलाईन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

आदिवासी, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोसायटी बैंक में चल रही योजनाओं से आदिवासी, जनजाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण कई जरूरतमंद को बैंक से लोन उपलब्ध नहीं हो पाता है। इस समस्या के समाधान हेतु सरकार कार्य कर रही है। सरकार एवं बैंकिंग के लोगों के संयुक्त प्रयास से जनकल्याणकारी योजनाओं को वृहत रूप दिया जा रहा है।

विकास के पैमानों को रफ्तार देना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आदिवासी भाइयों की समस्या के समाधान हेतु सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें विकास के पैमानों को रफ्तार देना है। खेती-बाड़ी से जुड़े किसान भाई को लोन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार उनका गारंटर बन रही है। केसीसी कार्ड के तहत भी उन्हें लोन उपलब्ध कराया जाता है। बैंक में जब ऐसे ग्रामीण किसान लोन के लिए आते हैं तो उन्हें हर संभव सहायता करने की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में बैंकर्स उन सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता जरूर करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बैंकर्स ग्रुप को TICCI के युवा उद्यमियों के साथ सामंजस्य बनाकर उन्हें मदद प्रदान करने की अपील की।

ये रहे मौजूद 

बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री  चम्पाई सोरेन, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, सोसायटी के प्रेसिडेंट शंकर हेमब्रम, सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी राम हरी बासके, सोसायटी के एडवाइजर  महेंद्र नाथ सोरेन समेत संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ

इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख