गिरिडीह : नवडीहा के गादीखुर्द बस्ती में एक युवक ने अपने घर के बरामदे में फंदे से झूल जान दे दी है। मृत युवक ने जब घटना को अंजाम दिया उस वक्त घर में कोई भी नहीं था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक पंकज कुमार वर्मा गादीखुर्द बस्ती का रहने वाला था। वो गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। मृतक के पिता सूरत में रहकर दैनिक मजदूरी करते हैं। युवक की शादी बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुपीडीह में तीन महीने पहले तय हुई थी। वो शादी को लेकर नया मकान भी बनवा रहा था।
आसपास के लोगों के अनुसार, मंगलवार को भी वो ट्यूशन पढ़ाकर आया और अपने निर्माणाधीन मकान के मेन गेट को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पंकज ने बरामदे के पास कमरे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। फिल्हाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : एक्टर रणबीर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कोरोना पॉजिटिव, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग रुकी
इसे भी पढ़ें : जारी हुई जेई पेपर 1 एक्जाम की फाइनल आंसर की, जानें चेक करने का प्रोसेस






