कोहराम लाइव डेस्क : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर (जेई) पेपर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। यह परीक्षा अक्टूबर और दिसंबर 2020 में हुई थी। परीक्षा का रिजल्ट 1 मार्च को जारी किया गया था। 5,681 उम्मीदवार सफल हुए थे। ये अब पेपर 2 की परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा 21 मार्च को हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…
एसएससी की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर करें जांच
परीक्षा के सफल उम्मीदवार आंसर की को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र के साथ आंसर की 28 मार्च को शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…








