Motihari : मोतीहारी के आदर्श होटल के मालिक नवनीत रंजन की डेड बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। लगभग 36 साल के नवनीत 4 दिन पहले सामाजिक संगठन रोटरी लेट टाउन का प्रेसिडेंट बने थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जब पुलिस नवनीत के घर पहुंची तो उनकी डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतार दिया गया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच की दिशा-दशा तय की जायेगी। वहीं घरवाले इसे सुसाइड मानकर चल रहे हैं। नवनीत ने सुसाइड क्यों किया, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। नवनीत का मोबाइल भी पुलिस खोज रही है। नवनीत की मौत से उनकी मां को सबसे बुरा हाल है।

दुनिया से रूखस्त हो गये नवनीत की बूढ़ी मां इंदु देवी ने पुलिस को बताया कि नवनीत रंजन शनिवार की रात अपने होटल से साढ़े ग्यारह बजे के करीब अपने घर आया। उसने कहा कि वह होटल से खाना खाकर आया है। इसके बाद वह सोने की बात कहकर अपने रूम में चला गया। सुबह जब उसकी मां बेटे के रूम में गई तो वह सो रहा था। रविवार को दिन के 10 बजे मां उसे जगाने गई तो देखा बेटा पंखे से लटक रहा था। फंदा मां की साड़ी से बना हुआ था। यह दृश्य देख मां का कलेजा दरक गया। मां की चीख-चित्कार से आसपास से जुटे लोगों ने नवनीत को फंदे से नीचे उतारा, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि नवनीत की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के एक साल बाद उसके पिता मोहन प्रसाद की मौत हो गई। वहीं नवनीत और उसकी पत्नी के बीच का रिश्ता भी बहुत बढ़िया नहीं था। नवनीत ने पत्नी को 20 लाख रुपये देकर उसे तलाक दे दिया था। वह अपनी मां के साथ अकेले रहता था।
इसे भी पढ़ें : भीड़ चीरकर कृष्णा आगे गये तो उन्हें मिल गया अपना खोया बच्चा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में होटल के बाहर अंधाधुंध फा’यरिंग, दो जनों को ल’गी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :झुलसे विद्युतकर्मी के इलाज में कोई कमी नहीं होगी : अजय राय
इसे भी पढ़ें :“मैं उस व्यक्ति को थप्पड़ मारना चाहती हूं…” कास्टिंग काउच पर बोलीं Ratan Rajput
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर खू’न से लथ’पथ हालत में मिला कैदी… तहलका












