spot_img
spot_img
spot_img

लैपटॉप-डेस्कटॉप खरीदने का झंझट खत्म, Jio ने ग्राहकों को दिया ये तोहफा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी की सालाना बैठक (AGM) में सबसे ज्‍यादा फोकस जियो 5जी नेटवर्क पर रखा. उन्‍होंने कहा, इस साल दिवाली पर देश के महानगरों समेत कई प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों को Virtual PC को तोहफा दिया है। एजीएम में कंपनी ने अपनी नई सर्विस Jio AirFiber और Jio Cloud PC के बारे में भी बताया। बता दें कि Jio AirFiber काफी हद तक JioFi की तरह ही है लेकिन इसमें बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलेगी के साथ। दूसरी ओर, Jio Cloud PC आपके मंहगे लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदने के खर्च को कम कर देगा।  विस्तार में बात करते हैं, इन दोनों डिवाइस के बारे में…

AGM के दौरान, रिलायंस जियो ने एयर फाइबर नाम का एक वायरलेस सिंगल-डिवाइस सॉल्यूशन पेश किया है, कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस के जरिए ढेर तारों को लगाए बिना, घर पर ब्रॉडबैंड स्पीड का लुफ्ट उठाया जा सकेगा। यह एक एंड-टू-एंड ब्रॉडबैंड सॉल्यूशन होगा जो हॉटस्पॉट इंस्टॉल करने जितना आसान होगा। Jio AirFiber का उपयोग करके, लोग कंप्यूटर हार्डवेयर खरीदने और समय-समय पर इसे अपग्रेड करने से संबंधित सभी खर्चों को दूर कर सकते हैं, और क्लाउड में होस्ट किए गए वर्चुअल पीसी का उपयोग करने का विकल्प चुन सकते हैं – जिसे Jio Cloud PC कहा जा रहा है।

 Cloud PC

Cloud PC बिना किसी बड़ी हार्डवेयर आवश्यकता वाले पीसी की तरह हैं। सरल शब्दों में कहे तो यह एक वर्चुअल पीसी है। यह सुविधा तेज 5G नेटवर्क स्पीड यूजर्स को रिमोट सर्वर लोकेशन से सभी कंप्यूटेशंस को स्ट्रीम करने में सक्षम बनाएगी। इसमें बिना किसी अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट और बार-बार अपग्रेड करने की टेंशन के बगैर, एक यूजर को केवल उपयोग की गई सीमा तक भुगतान करने की आवश्यकता होती है। यानी आप एक नहीं बल्कि कई पीसी को बेहद किफायती दरों में यूज किया जा सकेगा।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...