GOPALGANJ: शादी के बाद की पहली रात यानी सुहागरात हर जोड़े के लिए खास होता है। शादी के बंधन में बंधे दूल्हे को सुहागरात के दौरान दुल्हन का रूप देख पैरों तले जमीन खिसक गई। दूल्हे को जब पता चला कि उसकी दुल्हन किन्नर है, तो उसके होश ही उड़ गए। रात में लड़के ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन सुबह होते ही उसने परिजनों को लड़की के किन्नर होने की जानकारी दी। उसके बाद लड़की के पिता को इस बारे में बताया गया। जानकारी मिलने के साथ ही लड़की के घर वाले हरवे-हथियार के साथ पहुंचे और अपनी बेटी (किन्नर) और उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सबकुछ उठाकर चले गए।
डर के मारे लड़का पक्ष के लोग कुछ बोल तक नहीं पाए। जाते-जाते लड़की वालों ने धमकी दी कि किसी ने इस मामले में पंचायती की कोशिश की, तो उसकी खैर नहीं। पीड़ित युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार की कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की है। बरौली थाना के रूपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी। पूरे रस्मों रिवाज के साथ तिलक समारोह हुआ, फिर बारात गई थी। इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर मुकदमा दायर किया गया है। घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है।
इसे भी पढ़ें :Vivo का बंपर धमाका! इस फोन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए ऑफर
इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्या कर रहे SP…
इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…
इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…










