पंजाब : सिर पर सेहरा बांध गाजे-बाजे के साथ बारातियों को लेकर अपनी दुल्हन को लेने निकला था हरजिंदर सिंह। पर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो सारे लोग अबाक रह गये। दुल्हन के घर पर जड़ा हुआ था ताला। घर बंद कर भाग चुके थे सभी। लड़के वालों ने दुल्हन के परिजनों को कई बार फोन लगाया, पर सभी का फोन स्विच ऑफ आया। अंत में थक-हार कर लोगों ने पुलिस को 112 पर फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची और थाना में शिकायत दर्ज कराने को कहा।
इसे भी पढ़ें :झारखंड पुलिस ने एक साल में पकड़े 459 नक्सली : DGP
इसे भी पढ़ें :CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति
छानबीन की गयी तो पाया कि लड़की पहले से शादीशुदा है। उसने कोर्ट मैरेज किया था। किसी कारणवश वह अपने पहले पति के साथ नहीं रह रही थी। इधर हरजिंदर के परिजनों ने लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना पंजाब के मोगा जिला की है।
इसे भी पढ़ें :किसानों के ट्रैक्टर March में बवाल, लाल किले पर मचाया उपद्रव












