spot_img

झारखंड पुलिस ने एक साल में पकड़े 459 नक्सली : DGP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • नक्सली और आपराधिक गतिविधियों को उखाड़ फेंकना ही लक्ष्य : राव

रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में समारोह का हुआ आयोजन। मौके पर पुलिस महानिदेशक – DGP एमवी राव ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारियों, अपने सहकर्मियों और मीडिया के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। फिर अपने संबोधन में कहा कि राज्य से नक्सली और आपराधिक गतिविधियों को उखाड़ फेंकना ही लक्ष्य है। विगत कुछ दिनों में नक्सली संगठनों द्वारा अपनी पहचान बनाये रखने के इरादे से आतंक फैलाने का प्रयास किया गया, पर प्रशासन की सक्रियता से वो अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सके।

DGP ने कहा, जनता का विश्वास जीतने में मिल रही कामयाबी

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने लगातार सफलताएं प्राप्त की हैं। न सिर्फ पुलिस मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सली मारे गये बल्कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। हम राज्य के दूर-दराज इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के प्रति आम जनता के विश्वास में बढ़ोत्तरी के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।

इसे भी पढ़ें : Governor ने राजधानी में किया झंडोत्तोलन, समारोह में नहीं थे बच्चे-बुजुर्ग

नक्सलियों के खिलाफ चल रहा अभियान

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष झारखंड पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए कारगर अभियानों के बाद 459 गिरफ्तारियां हुईं। इनमें 8 जोनल कमांडर, 20 सब जोनल कमांडर और 21 एरिया कमांडर हैं। जबकि 45 पुलिस हथियार, 11 रेग्युलर हथियार सहित कुल 180 देशी हथियार, 7049 कारतूस और 276 लैंड माइंस और ग्रेनेड, 3666 डेटोनेटर सहित दो नक्सली ठिकाने, एक बंकर भी नष्ट किया गया। नक्सलियों द्वारा चलाये जा रही एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भी उदभेदन किया गया। 21.13 लाख रुपये की लेवी रकम की बरामदगी हो चुकी है। वहीं 14 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...