📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : IPL 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डंस में गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में टक्कर होगी। दिन में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल एवं शाम को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। IPL में कुल 74 मैच होंगे। इसमें टीमें 10 टीमें हिस्सा लेगी। क्रिकेट का यह महासंग्राम 65 दिनों तक चलेगा। इस बार कौन बनेगा बेताज बादशाह, यह 25 मई को फाइनल मैच में तय हो जायेगा।











