Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में महागठबंधन को एक करारा झटका लगा है। सुगौली सीट से VIP उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन पत्र चुनाव आयोग ने तकनीकी खामियों के चलते रद्द कर दिया है। VIP पार्टी एक रजिस्टर्ड क्षेत्रीय दल नहीं है, ऐसे में शशि भूषण सिंह को 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर के साथ नामांकन दाखिल करना था। लेकिन उन्होंने केवल 1 प्रस्तावक के साथ फॉर्म जमा किया, जिससे उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। गौरतलब है कि 2020 में शशि भूषण सिंह ने RJD के टिकट पर जीत हासिल की थी। इस बार वह वीआईपी से मैदान में थे, लेकिन नामांकन रद्द होने से चुनाव से बाहर हो गये। शशि भूषण के अलावा, आरजेडी के बागी ओमप्रकाश चौधरी का नामांकन भी रद्द कर दिया गया है। अब सुगौली सीट पर मुकाबला एलजेपी (रामविलास) के बबलू गुप्ता और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के बीच सिमट गया है, जिससे NDA को सीधी बढ़त मिलती दिख रही है।
इसे भी पढ़े :22 या 23 कब है गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व
इसे भी पढ़े :रोशनी में नहाई राजधानी रांची, हर घर में दीप, हर दिल में उमंग
इसे भी पढ़े : बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी JMM, नेता बोले, अब हिसाब होगा…







