Kohramlive : हर साल दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा को लेकर इस बार लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है, क्योंकि अमावस्या तिथि दो दिन तक रह रही है। लेकिन अब पंचांग के अनुसार स्थिति साफ हो चुकी है। इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जायेगा।
गोवर्धन पूजा 2025: तिथि और समय
प्रतिपदा तिथि शुरू: 21 अक्टूबर, शाम 5:54 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर, रात 8:16 बजे
उदयातिथि के अनुसार पर्व की तारीख: 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)
गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त
| पूजा का समय | मुहूर्त |
| प्रातः काल | सुबह 6:26 से 8:42 तक |
| सायंकाल | दोपहर 3:29 से शाम 5:44 तक |
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन दोनों समयों में से किसी भी मुहूर्त में पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा।
गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व
गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की स्मृति में मनाई जाती है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और कृषक जीवन के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का प्रतीक है।
पूजा विधि
आंगन में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनायें
उस पर रोली, चावल, दीपक, दूध, जल, खीर-पूरी आदि अर्पित करें
सामूहिक रूप से परिक्रमा करें और आरती उतारें
अंत में भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज से क्षमा याचना करें








