Ranchi : झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारी दीदियों ने 3 साल पहले विविध आजीविका के जरिये एक सम्मानजनक जिंदगानी जीने के वास्ते छात्रा के रूप में यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी (ईयूपी) कार्यक्रम’ के तहत शुरू की गई थी। तीन साल के बाद वे ग्रेजुएट होकर उभरी हैं। उनकी उपलब्धियां प्रेरणा का स्रोत हैं। मौका था द/नज इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित झारखंड की दीदियों के ग्रेजुएशन सेरेमनी का। समारोह राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित की गई थी। गवर्नर ने कहा कि झारखंड में विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (PVGT) सहित कई आदिवासी परिवारों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिए वित्तीय समावेशन, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया। इससे दीदियों के जीवन में ठोस बदलाव आया है।
गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी कार्यक्रम’ विकास के लिए किए गए विभिन्न पहलों में से एक हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आजीविका में विविधता लाने एवं वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने का प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है। पशुपालन एवं कृषि कार्य का भी प्रशिक्षण प्राप्त होता है। इनसे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। पीएम द्वारा शुरू की गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना जैसे कई योजनाओं का भी लाभ उन्हें मिल रहा है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं एकलव्य विद्यालय के जरिये शिक्षा का भी प्रसार हो रहा है।
गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड राज्य अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं प्रचुर प्रकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है। इन संसाधनों से लोगों का जीवन बेहतर बन सके, इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उक्त अवसर पर उन्होंने दीदियों एवं संस्था के सदस्यों को सम्मानित भी किया।
इसे भी पढ़ें : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का झारखंड में असर, इस दिन से बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : दिल्ली दौरे पर CM चंपई सोरेन, झारखंड भवन को लेकर कही यह बात… जानें
इसे भी पढ़ें : थानेदार लाइन हाजिर, सु*साइड नोट में क्या बता गईं महिला वकील… जानें








