Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने शनिवार को झारखंड की सियासत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और पलायन इस राज्य के लिए दीमक बन चुके हैं। सरकार हो या विपक्ष दोनों मूकदर्शक बने बैठे हैं। “सरकार के पास न विजन है, न इच्छाशक्ति।” वहीं, “विपक्ष इतना कन्फ्यूज है कि जनता की समस्याओं को समझने की बजाय खुद की राजनीति में उलझा है।”
पंकज मिश्र ने कहा कि झारखंड की जनता ने बदलाव के लिये सरकार चुनी, लेकिन पांच लाख रोजगार का वादा सिर्फ भाषणों में ही रह गया। भ्रष्टाचार बेलगाम है, पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा। विपक्ष का हाल यह है कि न उन्हें मुद्दे समझ आ रहे हैं, न जनता। उन्होंने कहा कि “झारखंड का दुर्भाग्य है कि उसे न मजबूत सरकार मिली, न जागरूक विपक्ष।”














