गढ़वा में दौलत का जलवा तो सुमित्रा की हैट्रिक…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में नगर निकाय चुनाव के नतीजे जैसे ही सामने आये, कहीं ढोल-नगाड़े बजे, कहीं गुलाल उड़ा और हर चौक-चौराहे पर बस एक ही चर्चा, “किसके सिर सजी अध्यक्ष की ताजपोशी!” तीन प्रमुख नगर निकायों में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण मतगणना के बाद नये चेहरों पर जनता की मुहर लग चुकी है और समर्थकों के चेहरों पर जीत की चमक साफ झलक रही है। गढ़वा नगर परिषद में इस बार जनता ने भरपूर भरोसा जताया। आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने ऐसा कमाल किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। विजेता दौलत सोनी को 7201 मत मिले। संतोष केसरी को 3790 मत, मासूम राजा को 2883 मत, अलखनाथ पांडेय को 2701 मत एवं कंचन जायसवाल को 2582 मत मिले। करीब 3411 वोटों के भारी अंतर से मिली जीत ने यह साफ कर दिया कि गढ़वा की जनता ने विकास के नाम पर दौलत सोनी को खुलकर आशीर्वाद दिया है। जीत के बाद शहर में जुलूस, मिठाइयां और आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

सुमित्रा देवी की जीत की ‘हैट्रिक’

मझिआंव में इतिहास रच गया। सुमित्रा देवी ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाकर सियासी मैदान में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी। सुमित्रा देवी को 3712 मत मिले। मारुतिनंदन सोनी को 2387 मत, गिरीश पांडेय को 811 मत, सतेश्वरी दुबे को 665 मत मिले। तीसरी जीत के साथ मझिआंव की जनता ने मानो यह संदेश दिया—“विश्वास की डोर अब भी सुमित्रा के साथ है।” वहीं, श्री बंशीधर नगर में मुकाबला कांटे का था। हर राउंड में सांसें थमी रहीं और अंततः बाजी मार ली साधना देवी ने। साधना देवी को 3266 मत मिले, वहीं, लता देवी को 2955 मत, किरण कुमारी को 2795 मत, शमीम बानो को 2086 मत मिले। महज 311 वोटों के अंतर से मिली इस जीत ने साबित कर दिया कि साधना की साधना आखिर रंग लाई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...