spot_img

स्कूल बस का गेट खुला, सड़क पर फेंका गया बच्चा, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामी जेवीएम श्यामली स्कूल के चलती स्कूल बस का इमरजेंसी गेट अचानक खुल गया। जिससे बस में बैठा एक बच्चा अर्णव सड़क पर गिर पड़ा। खुदा का शुक्र रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अर्णव के हाथ, घुटनों और सिर में ज्यादा चोटें लगी है। यह हादसा डोरंडा थाना क्षेत्र के श्यामली कॉलोनी से पहले एक मोड़ के पास हुआ। बस से बच्चे को सड़क पर गिरते खुद उसके पिता पंकज राय ने देखा। तब पंकज राय अपनी बेटी के स्कूल से पैरेंट्स टीचर मीटिंग से लौट रहे थे। उन्होंने अचानक देखा, एक बच्चा बस से नीचे गिर गया। नजदीक जाकर देखा तो वह उनका बेटा ही निकला। उसे तुरंत मकॉन अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे वहां से छुट्टी दे दी गई। पंकज राय मोरहाबादी के कुसुम बिहार कॉलोनी में रहते हैं। सबसे हैरत की बात यह है कि लापरवाह बना स्कूल प्रबंधन खामोश है। इसके जिम्मेदार शख्स के खिलाफ कोई एक्शन तक नहीं लिया गया। इस हादसे के बाद गार्जियन और स्कूली बच्चों में डर-भय समा गया है। कुछ गार्जियनों का कहना था कि बस के ड्राइवर और खलासी का बर्त्ताव तक अच्छा नहीं। बच्चों के साथ ठीक से बात तक नहीं करते। स्कूल बसों की फीस में लगातार इजाफा पर इजाफा हो रहा, पर बसों का मेंटेनेंस तक नहीं किया जाता। इस पर जिला प्रशासन को गौर करना चाहिये। यह हादसा बीते शुक्रवार को हुआ।

इस बीच रांची के DTO ने मीडिया से कहा कि यह घोर लापरवाही है, बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी अनदेखी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। स्कूल बसों की फिटनेस जांच जरूरी है। राजधानी रांची में करीब 599 बसें चलाई जा रही हैं। ज्यादातर स्कूलों ने भाड़े पर बसें ली है। ऐसा मेंटेनेंस से बचने की खातिर किया जाता है। स्कूली बच्चों से प्रतिमाह बतौर फीस मोटी रकम वसूली जाती है। कभी फीस देने में देर या चूक हो जाने पर बस सेवा तक बंद कर दी जाती है। प्रशासन भी दिखावे के नाम पर कभी-कभार चेकिंग करती है।

इसे भी पढ़ें : छपरा में बड़ा हादसा, पांच की गई जान… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :सामान छितरा देता था, 14 साल के एक खू*नी की कहानी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बर्थ डे पर मौज, चलती बाइक पर पिस्टल लहराई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :Realme ने लॉन्च किये स्मार्टफोन… कीमत जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ED रेस, नकद और जेवरात मिले… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...