spot_img

सामान छितरा देता था, 14 साल के एक खू*नी की कहानी, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : सहसा यकीन नहीं होता, पर यह सच है कि नर्सरी के 6 साल के छात्र आर्यन कुमार सिंह का हत्यारा उसके ही स्कूल का एक का स्टूडेंट निकला। हत्या के जुर्म में पकड़ा गया 14 साल के नाबालिग स्टूडेंट ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या के पीछे छुपे राज भी उगल दिये हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह नर्सरी के छात्र के पीछे-पीछे छत पर चला गया। सबसे पहले उसने छत पर ईंट से उसके चेहरे को कुचला और फिर कपड़े से गला घोंट डाला। उसके ललाट, नाक और चेहरे पर ईंट से कई बार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह आर्यन की हरकत से बेहद परेशान हो गया था। उसके पढ़ने-लिखने का सामान वह छितरा देता था। उसे कई दफा ऐसा करने से मना भी किया था, पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इसी गुस्से में उसने यह कांड कर डाला। इस बात का खुलासा आज गोपालगंज के SP स्वर्ण प्रभात ने मीडिया के सामने किया। मौके पर पहुंची पुलिस आर्यन की डेड बॉडी को देखते ही सारा माजरा समझ गये थे। मौके पर तुरंत FSL और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। तब कोई क्लू नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने स्कूल और हॉस्टल परिसर में लगे सारे CCTV फुटेज को खंगाला। SP स्वर्ण प्रभात ने खुलासा किया कि CCTV फुटेज में जूनियर आर्यन के पीछे एक स्टूडेंट को जाते हुये देखा गया। कुछ देर बाद ही यह स्टूडेंट लौट गया। शंका के आधार पर इस स्टूडेंट को पुलिस ने उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

यहां याद दिला दें कि बीते 17 अगस्त की सुबह आर्यन की खून से लथपथ डेड बॉडी उसके स्कूल के हॉस्टल से मिली थी। उसके नाक-मुंह से खून निकल रहा था। गले में भी दाग था। बदन के अन्य हिस्सों में भी जख्मों के निशान मिले थे। आर्यन न्यू ज्ञान लोक कॉम्पिटीशन स्कूल, गोपालगंज में नर्सरी का छात्र था। बीते 22 जुलाई को ही उसका इस स्कूल में दाखिला कराया गया था। उसके पिता देवेंद्र सिंह सऊदी में रहते हैं। यह स्कूल गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजीरा कला गांव में है। स्कूल के हॉस्टल में एक बच्चे के मारे जाने की फैली खबर के बाद वहां पढ़ रहे बच्चों के घरवालों में डर-भय समा गया। ज्यादातर बच्चों को उनके घरवाले अपने साथ लेते गये। इनमें से कुछ गार्जियन के मुख से हौले से सिर्फ इतना ही निकला कि यह बहुत खतरनाक स्कूल है। मारा गया आर्यन गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कुसहा गांव का रहनेवाला था। वह इकलौता बेटा था। मामूली सी बात पर 14 साल के खूनी की कहानी सुन हर कोई दंग है।


इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में फिर चेन छिनतई, इस बार कहां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बरकत और तरक्की से जल-भुन कर रंग लिये खू*न से हाथ, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...