Kohramlive : सात दोस्त कार में सवार होकर चाय पीने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक यात्री बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 5 दोस्तों कि दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पहले तो वहां से गुजरने वालों को कुछ पता नहीं चला, लेकिन जैसे ही वे मौके पर गए तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि चारों ओर खून बिखरा हुआ है, कुछ बच्चे कार में फंसे हैं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। लोगों ने बताया कि जब बस ने कार को टक्कर मारी तो दिल दहला देने वाली आवाज आई। इस हादसे में मरने वालों कि पहचान बिट्टू , अरहान, अरहम बैग, रहबर और रहबर के रूप में कि गई है। ये सभी दोस्त शाजापुर के ही रहने वाले हैं। इस हादसे के बाद जब उनके जनाजे एक साथ निकले तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
शाजापुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह हादसा बहुत भयानक था कि कार के कई हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस बीच स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार शाजापुर से शुजालपुर लौट रहे थे। उनका काफिला जब यहां से गुजर रहा था तभी यह हादसा हुआ। हादसा देखते ही उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा कर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने मौके से ही एसपी एडिशनल, एसपी समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे के बारे में सूचित किया। हादसे के बाद एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने खुद घटनास्थल का दौरा किया, बताया जाता है कि दुर्घटना के समय बस काफी तेज गति से चल रही थी। जांच में सामने आया कि हादसे में घायल हुए और मारे गए लोग गहरे दोस्त थे और वे अक्सर रात के समय एक साथ चाय पीने निकलते थे। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे शाजापुर जिले में कृषि उपज मंडी के पास घटी।





इसे भी पढ़ें :सीएम नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक
इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों पर है खतरा
इसे भी पढ़ें :झारखंड में IAS अधिकारी का तबादला, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
इसे भी पढ़ें :खिड़कियों और रस्सियों के सहारे कूदे स्टूडेंट्स, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बृजभूषण को पॉक्सो केस में मिली राहत
इसे भी पढ़ें :बालू तस्करों ने CO की गाड़ी की निकाल दी हवा, फिर…
इसे भी पढ़ें :बड़े कांड करने की फिराक में निकले बदमाशों का क्या हुआ… जानें












