Dhanbad : बालू तस्करों की हिमाकत का खुलासा तब हुआ, जब झरिया CO प्रमेश कुशवाहा ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोका। ड्राइवर की खबर पर मौके पर तुरंत पहुंच गये तीन लोगों ने CO की गाड़ी की हवा निकाल दी, वहीं उनके साथ बुरा सलूक किया। CO से खबर पाकर मौके पर पहुंचे गौशाला ओपी के प्रभारी विकास महतो ने भोला गोराई एवं मोहम्मद अकरम नाम के युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया। दोनों ट्रैक्टर पर ले जाये जा रहे बालू के कागजात तक नहीं दिखा पाये। दोनों को ओपी ले जाया गया। इनके खिलाफ गौशाला ओपी में FIR दर्ज किया गया है। दर्ज FIR में अजय सिंह, नीले रंग के अज्ञात ट्रैक्टर के मालिक और चालक का भी जिक्र किया गया है।
बताया गया कि CO प्रमेश कुशवाहा दो होमगार्ड जवान हीरा पासवान और उमा शंकर शर्मा के साथ चेकिंग अभियान में निकले। झरिया के काण्ड्रा बस्ती की तरफ जा रहे बालू से लदे एक ट्रैक्टर को रोका। ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं था। इस बात की सूचना गौशला ओपी प्रभारी विकास महतो को भी फोन से दे दी गई। इसी दरम्यान वहां पहुंचे तीन बालू तस्करों ने उनकी सरकारी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी और उनकी सरकारी गाड़ी JH10BP7918 का हवा खोलने की कोशिश में लग गये। प्रतिरोध करने पर बुरा सलूक करने लगे। बेखौफ बालू तस्करों की हरकत के बाद CO के मुख से सिर्फ इतना ही निकला कि यहां के बालू तस्करों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रह गया। रात के अंधेरे में बड़े पैमाने में बालू की तस्करी की जाती है।
इसे भी पढ़ें : बिट्टू म’र्डर केस का गुनाहगार बोकारो में धराया, धनबाद में की थी फायरिंग…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP एक्शन में, रीढ़ तोड़ देने की दे डाली खुली छूट… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में तीन दिवसीय ”फिल्म महोत्सव”… जानें कहां और कब
इसे भी पढ़ें : बेहतर मास्टर प्लान बनाकर टाटा मोटर्स काम करें, हर कदम पर साथ : हेमंत सोरेन




