spot_img
spot_img
spot_img

स्टॉकहोम सम्मेलन में गूंजा भारतीय लोकतंत्र का परचम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चुनावी अखंडता सम्मेलन में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत की विशाल और विविधतापूर्ण चुनावी व्यवस्था को दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत 979 मिलियन मतदाताओं, 1 मिलियन से अधिक मतदान केंद्रों और 20 मिलियन चुनावकर्मियों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक आयोजन करता है, पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ।

सम्मेलन में दुनिया के 50 देशों से 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुये थे। ज्ञानेश कुमार ने भारत के चुनावी ढांचे की मजबूती, तकनीकी नवाचार, समावेशी दृष्टिकोण और मतदाता सूची की पारदर्शिता को वैश्विक मंच पर विस्तार से साझा किया। उन्होंने 2024 के आम चुनावों के आंकड़ों को साझा करते हुये बताया कि कैसे 743 राजनीतिक दलों और 20,000+ उम्मीदवारों ने 6.2 मिलियन EVM के जरिये हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि आयोग ने एक-एक मतदाता चाहे वह पहाड़ों में हो या सिर्फ अकेला वोटर, को भी उतनी ही प्राथमिकता दी। सम्मेलन के दौरान CEC ने कई देशों के चुनाव प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर प्रवासी मतदान, तकनीकी सहयोग और चुनावी सुधारों पर भी संवाद किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...