spot_img

भोटे कोशी नदी का रौद्र रूप, इतना भयानक मंजर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से रसुवा जिले में भारी तबाही मची है। अब तक 7 लोगों के शव मिलने की जानकारी है। वहीं 384 लोग लापता बताये जा रहे हैं। नेपाल पर्यटन विभाग के मुताबिक लापता लोगों में 291 विदेशी नागरिक हैं। इनमें 105 भारतीय और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। घर, वाहन, पुल और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा असर तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में हुआ है।

APF के 4 जवान भी लापता

उत्तरी रसुवा की एक सीमा चौकी पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के 4 जवान बाढ़ के बाद लापता हैं। रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं।बाढ़ से 15 हाइड्रोपावर परियोजनायें प्रभावित हुई हैं। इनमें 10 चालू और 5 निर्माणाधीन परियोजनायें हैं। अधिकारियों के मुताबिक नदी का जलस्तर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे अचानक बढ़ा। शुरुआती जानकारी में बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आने की आशंका जताई जा रही है। रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने कहा कि गांवों और बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों के बह जाने की खबरें मिली हैं। उन्होंने भारी जानमाल के नुकसान की आशंका जताई है।

नेपाल सेना ने संभाला मोर्चा

नेपाल सेना के मुताबिक तिमुरे और स्याब्रुबेसी में व्यापक तबाही हुई है। कई वाहन, सामान और संपत्ति पानी में बह गए। हाल ही में बना एक पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गया।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें :

चाचा का घों’ट डाला गला, मकई के खेत में मां के साथ…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में जमीन के विवाद ने...

नेपाल की बाढ़ से बिहार में टेंशन! अमित शाह ने CM को किया फोन…

Bihar : नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के...

मासूम के साथ महापाप…

UP : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक...

ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा...

रांची में युवक का शव मिलने से सनसनी…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: