UP : पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां नव बताया कि, 25 अगस्त को बच्ची करीब 11 बजे खेलने के लिये घर से निकली थी। करीब एक घंटे बाद वह रोते-बिलखते घर लौटी। बच्ची की हालत देखकर मां के होश उड़ गये। शिकायत में बताया गया कि गांव की एक महिला ने नवनिर्मित मकान में बच्ची के साथ गलत होता देखा था और इसकी जानकारी उसकी मां को दी।
पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा
मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर कांड संख्या 200/26 दर्ज की गई है। दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।







