गंडक तक पहुंच सकती है बाढ़ की लहर
आशंका है कि त्रिशूली नदी में बढ़ा पानी आगे चलकर गंडक नदी तक पहुंच सकता है। हालांकि नीचे की ओर बढ़ने पर बाढ़ की लहर की ताकत कम होने की संभावना है। इसके बावजूद बिहार और उत्तर प्रदेश के गंडक किनारे बसे इलाकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार सरकार ने गंडक समेत नेपाल से आने वाली नदियों और तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। निचले इलाकों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाई लेवल टीम गठित की गई है। मुख्य सचिव और DGP समेत वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं। CM सम्राट चौधरी ने कहा कि वह खुद स्थिति की समीक्षा करेंगे। जरूरत पड़ने पर वाल्मीकिनगर जाकर हालात का जायजा भी ले सकते हैं।
In view of the flood threat in Bihar due to heavy rainfall in Nepal, Union Home Minister Amit Shah spoke to Bihar Chief Minister Samrat Choudhary over the phone.
The Home Minister assured the state government of all possible assistance to deal with the potential crisis. The… pic.twitter.com/wAlQM04Gmc
— ANI (@ANI) August 26, 2026







