spot_img

दर्द से तड़पते इस बच्चे को ठेले पर अस्पताल ले गए परिजन  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • घर वापस लौटते वक्त भी नहीं मिल सकी एंबुलेंस 

GHATSHILA : कोरोना संक्रमण के समय भी एंबुलेंस न मिल पाना स्हमारे हेल्थ सिस्टम की लचरता को दर्शाता है। ऐसा ही एक वाकया गुरुवार को घाटशिला के बहरागोड़ा में देखने को मिला। आम के पेड़ से नीचे गिरने की वजह से एक बच्चे के हाथ-पैर टूट गए। परिजन परेशान हो गए कि अस्पताल कैसे ले जाए, क्योंकि एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। बच्चा लगातार दर्द से कराह रहा था। ऐसे में परिजनों ने जुगाड़ का सहारा लिया और ठेले को एंबुलेंस बना बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। खास बात यह रही कि मरीज को जब घर आना था, तब भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की लापरवाही इतनी हद तक रही कि बच्चे को ठेले से ही घर वापस लाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

आम के पेड़ से गिर गया था 13 साल का लड़का

बहरागोड़ा के कुलडिहा गांव निवासी तनु नामता के 13 वर्षीय पुत्र समय नामता आम के पेड़ से गिर गया था, जिससे उसका एक बायां पैर और बायां हाथ टूट गया। उसे इलाज कराने और एक्स-रे कराने के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके परिजनों द्वारा ठेले से लाया गया।



इसे भी पढ़ें : कोरोना प्रोटोकॉल तोड़कर कर रहे थे शादी, बुरे फंसे दूल्‍हे के पिता और ससुर

सिविल सर्जन ने कहा, जांच करेंगे

इस संबंध में जब बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ओम प्रकाश चौधरी से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिले के सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने कहा कि अगर ठेले पर किसी मरीज को लाया गया है तो यह गलत बात है। इसको संज्ञान में लेकर जांच करेंगे। दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संज्ञान ले लेना चाहिए था, इस पर उन्हें जवाब तलब किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : इस प्रकार बचाएं पालतू पशुओं को, उन्हें भी हो सकता है कोरोना


spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...

चौपारण में युवा प्रेस क्लब ने लिखी नई गाथा…

Chouparan : खबरें लिखने वाली कलम जब समाज सेवा...