spot_img

लगातार बढ़ते चीनी के भाव, 15 रुपये तक हुई महंगी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : त्योहारों का मौसम अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ और रसोई का एक जरूरी सामान जेब पर भारी पड़ने लगा है। चीनी के दामों में अचानक तेजी ने घर-गृहस्थी से लेकर मिठाई कारोबार तक चिंता बढ़ा दी है। फुटकर बाजार में चीनी का भाव पहली बार 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का दावा कारोबारी कर रहे हैं। खबर है कि महज 15 दिनों में चीनी करीब 15 रुपये किलो तक महंगी हो गई है। एक कारोबारी का कहना है कि करीब 15 दिन पहले चीनी 48-50 रुपये किलो बिक रही थी। अब इसका भाव बढ़कर करीब 61 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं एक थोक कारोबारी के अनुसार, चीनी का भाव पहली बार 60 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा है।

मांग ज्यादा, बाजार में माल कम

कारोबारियों के मुताबिक बाजार में जितनी चीनी की मांग है, उसके मुकाबले करीब आधी ही आपूर्ति हो पा रही है। सीजन के अंतिम दौर में चीनी का उपलब्ध स्टॉक कम होना इसकी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। अब चिंता इसलिये भी बढ़ गई है क्योंकि आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, गणेशोत्सव, जन्माष्टमी और दिवाली जैसे बड़े त्योहार दस्तक देने वाले हैं। त्योहारों के साथ मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ेगी तो चीनी की खपत भी बढ़ना तय है। यानी आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है।

उत्पादन घटा, एथेनॉल ने बदला बाजार का गणित

कारोबारियों का दावा है कि इस साल चीनी का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में करीब 5 फीसदी कम रहा है। इसका सीधा असर बाजार में उपलब्ध स्टॉक पर पड़ा है। इसके साथ ही चीनी मिलों की ओर से गन्ने से चीनी बनाने के बजाय एथेनॉल उत्पादन को प्राथमिकता देने को भी बाजार में उपलब्ध चीनी की कमी से जोड़ा जा रहा है। एथेनॉल की मांग बढ़ने से गन्ने के इस्तेमाल का संतुलन प्रभावित हुआ और चीनी उत्पादन पर असर पड़ा। नया पेराई सत्र आम तौर पर अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में शुरू होता है। ऐसे में तब तक बाजार में उपलब्ध स्टॉक पर दबाव बने रहने की आशंका जताई जा रही है।

मिठाई की दुकान पर भी पड़ेगी महंगाई की मार

चीनी महंगी होने का असर सिर्फ घर के बजट पर नहीं पड़ेगा। त्योहार आते ही सबसे पहले मिठाई की दुकानों पर भी इसकी मार दिखाई दे सकती है। मिठाई कारोबारी और यूपी आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, मिठाई बनाने में करीब 20 फीसदी चीनी का इस्तेमाल होता है। एक किलो खोये में लगभग 200 ग्राम चीनी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में चीनी की कीमत में तेज उछाल मिठाई की लागत बढ़ा सकता है। कारोबारियों का कहना है कि मांग के मुकाबले उन्हें करीब आधी आपूर्ति ही मिल पा रही है। कारोबारियों के मुताबिक कच्चे माल की लागत पहले ही 25 से 30 फीसदी तक बढ़ चुकी है। ऐसे में चीनी की बढ़ती कीमत ने मुनाफे पर और दबाव डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें :

पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर भारत दूसरे दौर में…

Kohramlive : हॉकी के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों ने...

दो बेटियां गईं तो सूना हो गया आंगन, भटक रहा गुडू का परिवार… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कभी जिन आंगनों में बेटियों की...

खदान धंसी, मचा तहलका, सामने आया हा’दसे का खौ’फनाक VIDEO…

Kohramlive : सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में खनन के दौरान...

लालू परिवार में फिर पिघली दूरियां, तेजस्वी के साथ खड़े हुये भाई-बहन…

Bihar : बिहार की सियासत में लालू परिवार के भीतर...

बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, एक्सप्रेसवे से AI तक बड़ा ऐलान… जानें

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: