spot_img

पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर भारत दूसरे दौर में…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हॉकी के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया। भारत ने 5-3 से जीत दर्ज कर हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली। भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। शुरुआती मिनटों में ही लगातार दबाव बनाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद अभिषेक ने गोल दागकर पहले क्वार्टर के अंत तक भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

हरमनप्रीत-अभिषेक की जोड़ी ने मचाया धमाल

दूसरे क्वार्टर में भी भारत का हमला जारी रहा। हरमनप्रीत ने एक और गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। पाकिस्तान ने हन्नान शाहिद के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने अपना दूसरा गोल दागकर भारत को फिर तीन गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान के सुफियान खान ने गोल कर स्कोर 4-2 किया। हाफ टाइम तक भारत इसी बढ़त के साथ मैदान से बाहर गया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत की रफ्तार कम नहीं हुई। हार्दिक सिंह ने गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया।पाकिस्तान ने आखिरी क्वार्टर में हन्नान शाहिद के दूसरे गोल से अंतर 5-3 किया और मुकाबले में रोमांच जरूर बढ़ा दिया। लेकिन भारतीय डिफेंस ने आखिरी मिनटों में शानदार संयम दिखाया और पाकिस्तान को बराबरी का कोई मौका नहीं दिया। अंतिम सीटी बजते ही भारत ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान के लिये हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारत पूल डी से दूसरे दौर में पहुंच गया, जबकि पाकिस्तान का विश्व कप अभियान खत्म हो गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह का जलवा इस विश्व कप में लगातार बरकरार है। पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल के बाद वह टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोररों में सबसे आगे पहुंच गये हैं।अभिषेक ने भी इस मुकाबले में दो गोल दागकर भारतीय आक्रमण को और धार दी।

इसे भी पढ़ें :

लगातार बढ़ते चीनी के भाव, 15 रुपये तक हुई महंगी…

Kohramlive : त्योहारों का मौसम अभी ठीक से शुरू...

दो बेटियां गईं तो सूना हो गया आंगन, भटक रहा गुडू का परिवार… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कभी जिन आंगनों में बेटियों की...

खदान धंसी, मचा तहलका, सामने आया हा’दसे का खौ’फनाक VIDEO…

Kohramlive : सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में खनन के दौरान...

लालू परिवार में फिर पिघली दूरियां, तेजस्वी के साथ खड़े हुये भाई-बहन…

Bihar : बिहार की सियासत में लालू परिवार के भीतर...

बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, एक्सप्रेसवे से AI तक बड़ा ऐलान… जानें

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: