spot_img

बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, एक्सप्रेसवे से AI तक बड़ा ऐलान… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार ने सड़क कनेक्टिविटी, किसानों की सिंचाई, ग्रामीण भंडारण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर कई बड़े फैसले किये हैं।

336 किमी का 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

कैबिनेट ने बक्सर से भागलपुर तक 336 किलोमीटर लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सैद्धांतिक प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस परियोजना से बिहार के पूर्व और पश्चिम हिस्से के बीच यात्रा तेज और आसान होगी।

  • अरवल, जहानाबाद, नालंदा और जमुई समेत कई जिलों से गुजरेगा

  • नियंत्रित प्रवेश (Controlled Access) सड़क होगी

  • PPP मॉडल पर BSRDCL के जरिए विकसित किया जाएगा

11 हजार निजी नलकूप लगेंगे

किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 2026-27 में 11,000 निजी नलकूप लगाए जायेंगे।

  • बजट: ₹305.60 करोड़

  • खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

  • हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा

कटिहार की नहरों का होगा पुनर्स्थापन

कटिहार की कई प्रमुख नहरों और उप-वितरणियों के पुनर्स्थापन को मंजूरी मिली है।

  • लागत: ₹35.82 करोड़

  • कटिहार, फूलपुर, हसनगंज, बैजनाथपुर और सेमापुर क्षेत्र को मिलेगा लाभ

बिहार में AI को मिलेगा बूस्ट

राज्य सरकार ने Taiyo AI India Pvt. Ltd. और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के बीच MoU को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य बिहार में AI, डिजिटल इनोवेशन और नई तकनीकों के विकास को बढ़ावा देना है।

गांवों में बनेंगे नये गोदाम

कृषि भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 48,200 मीट्रिक टन नए गोदाम बनाए जाएंगे।

  • 200, 500 और 1000 MT क्षमता के गोदाम

  • 52 समितियों को ₹34.95 करोड़ मंजूर

  • 50% अनुदान और 50% चक्रीय पूंजी के रूप में सहायता

सरकार का मानना है कि इससे किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बेहतर दाम मिलने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर, बिहार कैबिनेट के ये फैसले सड़क, कृषि, सिंचाई और तकनीक के क्षेत्र में राज्य के विकास को नई रफ्तार देने वाले माने जा रहे हैं।

Image

Image

Image

इसे भी पढ़ें :

लगातार बढ़ते चीनी के भाव, 15 रुपये तक हुई महंगी…

Kohramlive : त्योहारों का मौसम अभी ठीक से शुरू...

पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर भारत दूसरे दौर में…

Kohramlive : हॉकी के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों ने...

दो बेटियां गईं तो सूना हो गया आंगन, भटक रहा गुडू का परिवार… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कभी जिन आंगनों में बेटियों की...

खदान धंसी, मचा तहलका, सामने आया हा’दसे का खौ’फनाक VIDEO…

Kohramlive : सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में खनन के दौरान...

लालू परिवार में फिर पिघली दूरियां, तेजस्वी के साथ खड़े हुये भाई-बहन…

Bihar : बिहार की सियासत में लालू परिवार के भीतर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: