spot_img

खदान धंसी, मचा तहलका, सामने आया हा’दसे का खौ’फनाक VIDEO…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में खनन के दौरान अचानक खदान ढहने से तहलका मच गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में खनिक और मजदूर बचाव अभियान में जुट गये। हादसे के बाद सामने आये वीडियो में घटनास्थल की भयावह तस्वीर दिखाई दे रही है। कीचड़ से सने खनिक गड्ढे से शवों को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। कोई मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहा है तो कोई शवों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा हुआ है। घटनास्थल पर ज्यादातर युवा खनिक दिखाई दे रहे हैं। बचाव अभियान में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। आसपास के इलाके में मौजूद दूसरे मजदूर भी मदद के लिये मौके पर पहुंच गये।

गड्ढे से शव निकालते रहे खनिक

खदान के भीतर से शव बाहर निकालने के दौरान मौके पर दर्दनाक दृश्य देखने को मिला। कुछ लोग मलबे और कीचड़ के बीच लगातार बचाव कार्य में जुटे रहे, जबकि आसपास मौजूद लोगों में दहशत साफ नजर आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची रही। राहत और बचाव कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास किये गये। सरकारी प्रवक्ता एवारिस्टे नगामाना ने हादसे से प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों तक राहत और आवश्यक मदद पहुंचाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में artisanal mining यानी छोटे स्तर पर किया जाने वाला खनन बड़े पैमाने पर होता है। हजारों लोग अपनी रोजी-रोटी के लिये इस काम से जुड़े हैं। लेकिन यही काम कई बार जान का जोखिम भी बन जाता है। छोटे स्तर के खनन क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों का अभाव रहता है। ऐसे में मिट्टी या चट्टान के अचानक धंसने से खनिकों की जान पर बन आती है।

इसे भी पढ़ें :

लगातार बढ़ते चीनी के भाव, 15 रुपये तक हुई महंगी…

Kohramlive : त्योहारों का मौसम अभी ठीक से शुरू...

पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर भारत दूसरे दौर में…

Kohramlive : हॉकी के मैदान में भारतीय खिलाड़ियों ने...

दो बेटियां गईं तो सूना हो गया आंगन, भटक रहा गुडू का परिवार… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कभी जिन आंगनों में बेटियों की...

लालू परिवार में फिर पिघली दूरियां, तेजस्वी के साथ खड़े हुये भाई-बहन…

Bihar : बिहार की सियासत में लालू परिवार के भीतर...

बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, एक्सप्रेसवे से AI तक बड़ा ऐलान… जानें

Bihar : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: