Ranchi : कभी घोर नक्सल एरिया माने जाने वाले रांची के तमाड़ में बन रहे सड़क के नीचे छुपा कर रखा गया शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किया गया। करीब 8 किलो का यह लैंड माइंस एक कुकर में विस्फोटक भरकर रखा गया था। जगुआर की BDS टीम ने बरामद लैंड माइंस को नष्ट कर दिया। यह लैंड माइंस तमाड़ थाना क्षेत्र के मोनगोरा से अनारगोला जाने वाली राह पर जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया था। नक्सलियों का इरादा चुनाव के समय कोई बड़े कांड को अंजाम देने का था। रांची के सीनियर SP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुये रांची पुलिस और SSB के जवानों के द्वारा लगातार एरिया डोमिनेशन का काम किया जा रहा है। जंगली इलाकों में बने सड़क पुलिया और बड़े नालों में ताकाझांकी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को सड़क किनारे सटा हुआ कुछ कोटक वायर नजर आया, अंतिम छोर तक झांकने पर खुलासा हुआ कि सड़क के नीचे लैंड माइंस लगा हुआ है। जिसे BDS की टीम ने विस्फोट करवाकर नष्ट कर दिया।
इसे भी पढ़ें :MI और RCB बराबरी पर, आज कौन निकलेगा आगे… जानें
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…





