Kohramlive : चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार की शाम 6.15 पर ऐसा तूफान उठा, जिसने यूएस, लंदन और कनाडा तक बैठे गैंगस्टरों की चूले हिला कर रख दी। लॉरेंस बिश्नोई का सबसे खासमखास और भरोसेमंद ऑपरेटर इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी को गोलियां से छलनी कर दिया गया। पैरी की हत्या ने लॉरेंस गैंग की जड़ें हिला दीं। सूत्र बताते हैं कि रातभर लॉरेंस, उसके गुर्गे यूएस–यूके–कनाडा में और पंजाब–हरियाणा–दिल्ली की जेलों में बैठे उसके साथी एक-एक लिंक खंगालते रहे। पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 12 केस दर्ज थे। पैरी कोई मामूली चेहरा नहीं था, नेपाल सीमा से लेकर विदेशों में लॉरेंस के लोगों की तस्करी, उनकी सुरक्षा और पंजाब–हरियाणा में हथियार सप्लाई सबमें उसकी अहम भूमिका थी। बीते 19 नवंबर को लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई यूएस से भारत डिपोर्ट किया गया था। अब चर्चा गर्म है कि क्या लॉरेंस और गोल्डी बराड़ में टकराव खुल चुका है? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पैरी अपनी कीया कार में था, वह अपने निजी काम से निकला था। तभी अचानक एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। पैरी कुछ समझ पाता उससे पहले बदमाशों ने चारों ओर से गोलियां बरसा दीं। छाती और कंधे में पांच गोलियां लगी। लहूलुहान पैरी को PGI ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद बदमाशों ने कार पंचकूला में छोड़ दी और गायब हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। कैमरों में दिखा सिर्फ इतना कि एक युवक पैरी की कार के पास था। CCTV के ठीक सामने लगे पेड़ ने आधी सच्चाई को ढक लिया है और अब पुलिस इन्हीं धुंधली तस्वीरों में हत्यारों का चेहरा खोज रही है।
गोलियों की गूंज ने हिला दिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग
Date:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...
JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...
रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...
गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...











