Koderma : महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी का शुक्रवार को एक्सिडेंट हो गया। वो एक केस के सिलसिले में मरकच्चो थाना क्षेत्र के चोपनाडीह जा रही थी। रास्ते में उनकी गाड़ी के ड्राइवर को झपकी आ गई और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में थाना प्राभारी सहित पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गये। घटना की सूचना जयनगर थानेदार तक पहुंची। कई पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। जख्मी थाना प्रभारी सहित सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी खतरे से बाहर हैं। एक्सीडेंट में महिला थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी, सिपाही शांति बेली केरकेटा, हवलदार सुनील कुमार, अमित दास, महिला थाना के मुंशी शशि कांत कुमार जख्मी हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में 58 वन क्षेत्र पदाधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : पत्नी मारती है, सास बकती है गंदा-गंदा गाली, रखना चाहती या छोड़ना पता नहीं, एक दुखी पति का छलका दर्द…(देखें वीडियो)








