UP : छह साल के एक बच्चे को एक पालतू कुत्ते ने काटकर लहुलूहान कर दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि मामला थाना तक पहुंच गया, पर अबतक कोई एक्शन नहीं होने से बच्चे के पिता बेहद दुखी हैं। यह घटना नोएडा सेक्टर-110 के लोटस पनाश सोसाइटी में हुई। बच्चे के पिता मुदस्सिर खान ने फेज दो थाने में रपट दर्ज कराई है। उनका इल्जाम है कि कुत्ते का मालिक रोते-बिलखते बच्चे को दुलराने-समझाने के बजाये हंसते हुये चला गया। इल्जाम है कि खूंखार टॉमी बच्चे को लहुलूहान कर चला गया।
लोटस पनाश सोसाइटी में रहनेवाले मुदस्सिर खान ने मीडिया को बताया कि बीते बुधवार रात उनका छह साल का बेटा दानियाल खान सोसाइटी परिसर में टहल रहा था। तभी एक दंपति अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। अचानक कुत्ते ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बेटे की जांघ में अपने दांत गड़ा दिये, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बच्चे ने घर आकर रोते हुए सबकुछ बताया। बच्चे को तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। सोसाइटी परिसर में लगे CCTV फुटेज में कुत्ते द्वारा बच्चे पर हमला करने का दृश्य कैद है, पर अबतक कोई एक्शन नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें : खिड़की से अंदर झांकते ही उड़ गये होश…
इसे भी पढ़ें : कुड़मी समाज का आंदोलन स्थगित… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :OSSSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, 81हजार तक मिलेगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें :कॉल गर्ल्स मुहैया कराने के नाम पर हो रहे थे मालामाल, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक चली गो*ली, फिर मच गया तहलका… जानें
इसे भी पढ़ें :अवधेश को गोली मरवाने वाला उसका जिगरी, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें








