रांची : रविवार को राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित जीराबार जंगल से एक युवती की सिर कटी लाश बरामद की गई थी। शव की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने अपराधियों के संबंध में सूचना देने वाले और मृतका की पहचान करने वाले को 25 हज़ार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा
मृतका की उम्र 18 से 22 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। युवती की लंबाई पांच फ़ीट के करीब, रंग गेहुआ शरीर की बनावट दुबला पतला और दाहिने हाथ और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बांधा हुआ है। शारीरिक पहचान के रूप में मृतिका के दाहिने पैर के तलवे पर काला रंग का तिल और दाहिना हाथ के वहां पर काला रंग का तिल पाया गया है।
पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से भी अपराधियों की सुराग तलाशने की कोशिश की, मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस शव बरामदी वाले जगह के आसपास के कॉल ड्रॉप की भी जानकारी जुटाने में लगी है।
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में मिली सिर कटी लाश को लेकर किशोरगंज में बवाल, सीएम के काफिले पर भी हमले का प्रयास















