Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : टिकैत उमराव सिंह उच्च विद्यालय के छात्राओं की आज डिमांड पूरी हो गई। लंबे समय से की जा रही डिमांड की मांग पूरी होते ही बच्चियों के चेहरे में खुशियां छा गई। उनकी डिमांड थी स्कूल परिसर में बाथरूम बनाने की। उनकी ये डिमांड को पूरा करने में क्यूबे हाइवे रूट्स फोन्डेशन की सराहनीय भूमिका रही। इस स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के आग्रह पर आज बने शौचालय के फीता काटा गया। मौके पर NHI के जितेंद्र कुमार, हजारीबाग टोलवेज के पीएच चेतन मालवारी, अमित प्रकाश, राजेश वर्मा, राहुल सौरभ, रंजीत ठाकुर, प्रीतम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
डिमांड हुई पूरी, चेहरे पर छाई खुशियां…#ranchi #jharkhand #ormanjhi pic.twitter.com/2xTFfnKaB9
— KohramLive (@KohramLive) January 7, 2025












