Ranchi/Palamu (Pawan/Santosh) : निलंबित थानेदार लालजी यादव की पुलिस क्वार्टर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलती हालत में मिली लाश की फैली खबर के बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आये। वहीं एनएच 98 को जाम कर दिया। घंटों जाम रहने के कारण दोनों ओर गाडि़यों की लंबी कतारें लग गई। आंदोलित लोगों में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा के प्रति खूब गुस्सा था। उनके खिलाफ नारेबाजी तक की। 2012 बैच के दारोगा लालजी यादव की मौत के लिए पलामू एसपी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। पलामू पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी का मामला माना है। रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने बताया कि थानेदार लालजी यादव रांची के कई थानों में थानेदारी कर चुके हैं। वे पिछले 3 दिनों से रांची में थे। बुढ़मू थाना मालखाना का चार्ज देने के लिहाज से वह रांची आए थे।
यहीं उनके किसी करीबी ने बताया कि पलामू एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। लालजी यादव पलामू के नावा बाजार थाना के अफसर इंचार्ज थे। यह सुनते ही वह काफी तनाव में आ गये। बातचीत में उन्होंने कुछ लोगों से कहा कि पलामू जाकर तीन दिनों का छुट्टी ले लेंगे। गांव चले जाएंगे। अब दही-चूड़ा खाकर ही ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। तनाव का एक कारण यह भी था कि छुट्टी पर जाने का परिमिशन पलामू एसपी या डीआईजी से ही लेना पड़ता। रांची के रूरल एसपी ने आशंका जताई कि सस्पेंशन ही सुसाइड का बड़ा कारण हो सकता है। शुरुआत में यह अफवाह उड़ाई गई कि मालखाना का चार्ज देने आए लालजी यादव बहुत परेशान थे। जब्ती के एक मोबाइल और एक बाइक मिसिंग मिली। पर यह बात जांच में गलत निकली। कोई सामान मिसिंग नहीं था।
जांच डीएसपी स्तर के एक अधिकारी ने की। लालजी यादव को यहां कोई दिक्कत नहीं हुई। वहीं पलामू के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने मीडिया को बताया कि थानेदार लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाना के मालखाना में चार्ज देने के लिए गए थे। वहां कुछ चीजें मिसिंग थी। इसके कारण वह तनाव में था। तनाव में आकर ही उसने आत्महत्या कर ली है। उसके सस्पेंशन का आत्महत्या से कोई लेना देना नहीं है। लालजी यादव साहिबगंज के रहनेवाले थे। इधर सड़क पर उतरे ग्रामीणों को गुस्से में उबलता देख नावा बाजार थाने में इंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई। थाना के बाहर 5 थानों छतरपुर, विश्रामपुर, नावाबाज़ार, मनातू और लेस्लीगंज की पुलिस को तैनात कर दिया गया। पलामू पुलिस को दिवंगत थानेदार के परिजनों के आने का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी
इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस 1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्ट जारी
इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…






