Ranchi : राजधानी रांची में फांसी के फंदे पर झूलती मिली एक युवक की लाश। युवक का नाम दिनेश कुमार है। वह सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड में एक किराये के मकान में रहता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई मुकेश कुमार भी रहता था। मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला दिनेश यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तैयारी कर रहा था। मुकेश ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि दिनेश पढ़ने में काफी तेज था। ग्रैजुएशन में उसने 89% मार्क्स लाए थे। मोहल्ले की ही एक लड़की से प्यार करता था।
लड़की के नाम लिखा लेटर
दिनेश ने लड़की के नाम एक लेटर छोड़ा है। लेटर में एक लड़की और एक अन्य लड़के का जिक्र है। दिनेश ने लेटर में लिखा- “मैं दिनेश कुमार, हैदर अली रोड का रहने वाला हूं। मुझे अब इस दुनिया में जीने का मन नहीं है। क्योंकि, मेरे अंदर की इच्छा को मार दिया गया है। हम पागल हैं, जो ये प्यार को सच मान बैठे थे। हमको लगा एक जीवनसाथी मिल गया है। हमको मुसीबत में देखकर उसको भी दर्द होगा, लेकिन यह मेरी गलतफहमी थी। अच्छा से रहना बाबू। हमको भूलकर एक नया जिंदगी शुरू करना। हसीन पलों को दिल में समेटे जा रहा हूं, खुश रहना। हम तुमको न भूल पाएंगे। सॉरी, आज तक जो भी बोले उसके लिए माफ कर देना।”
सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मौके से दिनेश के द्वारा लिखा लेटर और उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। अब कथित प्रेमिका और युवक से भी पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो












