कार्यकर्ताओं के जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी खड़ा है झामुमो : मंत्री मिथिलेश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरोना संक्रमण से मृत कार्यकर्ता की पत्नी को मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत अध्यक्ष चतुर्गुण सिंह खरवार की कोरोना से मौत के बाद गढ़वा विधायक और राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों का हाल-चाल लेते हुए हमेशा साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया। परिजनों के जीविकोपार्जन के लिए  मंत्री के सहयोग से मृतक की पत्नी को नया ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ प्रदान किया गया। मंत्री ने मृतक की पत्नी को महिंद्रा 275 ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

Read More : IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, 12 अप्रैल को लिखी थी ये बात…

पार्टी किसी कार्यकर्ता को कभी अकेले नहीं छोड़ेगी

मौके पर मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने कार्यकर्ताओं के जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी हमेशा खड़ी है। कभी भी किसी कार्यकर्ता या उसके परिजन को कोई समस्या में अकेले नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चतुर्गुण सिंह पार्टी के सच्चा सिपाही थे। उनके चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी  कमी को उनके परिजन के लिए पूरा तो नहीं किया जा सकता है लेकिन उनके दुख और समस्या को जरूर बांटा जा सकता है । पार्टी उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि झामुमो प्रत्येक सिपाही के साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगी। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, नितेश सिंह, आशीष गुप्ता, दीपक सोनी आदि लोग उपस्थित थे।

Read More :देखिये, क्या हो रहा था चास के इस लॉज में, चौंक पड़े सब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...

फिर बहेगी सरस्वतिया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की मिट्टी में बसने वाली...