Hazaribagh(Sunil Sahu) : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे हजारीबाग में तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में DC शशि प्रकाश सिंह और SP अंजनी अंजन CDPO अमित आनंद की अगुवाई में बुधवार को शहर के बीचों-बीच स्थित झील घाट पर करीब दो घंटे तक सफाई अभियान चला। दशहरा, दीपावली और काली पूजा के बाद जमा हुये कचरे और गंदगी से भरे तालाब में प्रशासनिक अफसरों के साथ आम लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर जुटे। नगर निगम की टीम, सफाईकर्मी और कई सामाजिक संगठनों ने इस सफाई अभियान को जन आंदोलन का रूप दे दिया। वसुधा कल्याण फाउंडेशन के सदस्य ऋषि प्रसाद ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। DC शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि “छठ घाट सिर्फ त्योहार के दिन नहीं, साल भर स्वच्छ रहें, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।” वहीं SP अंजनी अंजन ने लोगों से अपील की “गंदगी पर सिर्फ शिकायत न करें, खुद भी बदलाव का हिस्सा बनें।” तालाब में जमा पूजा सामग्री और गंदा पानी हटाने के बाद घाट की शक्ल बदल गई। आस्था की छवि अब साफ-सुथरी चमक में झलकने लगी।
DC–SP ने खुद उठाया झाड़ू, लोगों ने भी निभाया अपना फर्ज#hazaribagh #dc #sp pic.twitter.com/0eM8y3rVLj
— KohramLive (@KohramLive) October 22, 2025
इसे भी पढ़े :कर्तव्य और कुर्बानी को सलाम, पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन…
इसे भी पढ़े :बलियारी में फिर जलेगी आस्था की लौ, महायज्ञ की तैयारी शुरू…
इसे भी पढ़े :गांव में मुस्कुराया उजाला, जब नेता ने निभाया वादा…










