Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : नये साल के आने में अब बस चंद रोज ही बाकी हैं। स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। दफ्तरों में भी हाजिरी थोड़ी बहुत कम होने लगी है। ज्यादातर लोगों ने नये साल के वेलकम को लेकर अपने-अपने तरीके से तैयारी शुरू कर दी है। घूमने-फिरने और पिकनिक मनाने का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में गजब की भीड़ रोज हो रही है। क्या छोटे, क्या बड़े, हर किसी में उमंग, तरंग और गजब का उत्साह है। ठंड को मात देते हुये लोग अपनी खुशियां बटोरने में जुट गये हैं। चिड़ियाघर के बाहर टिकट के लिये लंबी लाइन लगी रहती है। बाहर से आये कुछ सैलानियों का कहना था कि सबकुछ ठीक-ठाक है, पर नौका विहार के बंद रहने से मजा किरकिरा हो गया। कोरोना काल से नौका विहार बंद है। वहां रखे वोट देख ही कुछ लोगों के मुख से हौले से निकल गया कि ये तो बिल्कुल कबाड़ हो चुका है। वहीं, पानी लबालब भरा हुआ है। इसपर वन विभाग को गौर करना चाहिये। वहीं चिड़ियां घर के डायरेक्टर जब्बर सिंह का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज और कर्मचारियों की कमी के चलते नौका विहार बंद है। वहीं पानी भी कम है। सुनें क्या बोले सैलानी….
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार








