Hazaribagh(Sunil Sahu) : ”हकीकत में पत्नी को मार कर जालिम पति अजीत यादव ने अपने ससुराल में फोन किया कि उसकी पत्नी प्रीति कुमारी किसी के साथ भाग गई है। बहुत खोजे नहीं मिली। फोन पर यह सबसुन प्रीति के मायके वालों की बेचैनी बढ़ गई। भागे-भागे सभी लोग उसके ससुराल पहुंचे। हर संभावित ठिकानों पर प्रीति को बहुत खोजा गया, पर वह नहीं मिली। चार महीने पहले ब्याही गई प्रीति की लाश हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के चतरो गांव में पानी से भरे एक गढ्ढे में मिली। प्रीति के नाक-मुंह और आंखें से खून बह रहा था। वहीं पीठ का हिस्सा जला हुआ था।” यह इल्जाम प्रीति के पिता जगदीश यादव का है। पिता के बयान पर बरही पुलिस ने केस दर्ज कर मारी गई प्रीति के पति अजीत यादव और उसके भाई नरेश यादव को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं, ससुर केशो महतो एवं सास नीलम देवी सहित अन्य को खोज रही है।
मारी गई प्रीति के पिता जगदीश यादव ने पुलिस को बताया कि दो रोज पहले ही उनकी बेटी प्रीति ने फोन कर उन्हें बताया था कि दहेज की खातिर उसे बहुत टार्चर किया जा रहा है, वहीं बेतरह मारा-पीटा भी जाता है। उसे जान से मार देने की भी धमकी दी जा रही है। तब प्रीति के घरवालों ने उसे समझाया कि धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो जायेगा। किसी को यह एहसास तक नहीं था कि सचमुच प्रीति को मार दिया जायेगा। जगदीश यादव के अनुसार इसी साल 21 अप्रैल को उनकी बेटी प्रीति की शादी अजीत यादव से हुई थी। शादी के समय दहेज संबंधी सारी रस्मों की अदायगी की गई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही प्रीति को और दहेज लाने के लिये टार्चर किये जाने लगा। उसे मारा-पीटा भी जाता था। बीते 1 सितम्बर को उनके दामाद अजीत यादव ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी प्रीति किसी के साथ भाग गई है। इस खबर ने उन्हें अंदर से हिला कर रख दिया। जैसी शंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। प्रीति को मारकर फेंक दिया गया था। सुनें क्या बोले बरही के SDPO सुरजीत कुमार…
जालिम पति ने गढ़ी झूठी कहानी, पत्नी भाग गई किसी और के साथ, फिर…#hazaribagh #jharkhand #wivesmurder #SDPO #jharkhandpolice pic.twitter.com/X4Yb6JKgRr
— KohramLive (@KohramLive) September 3, 2024












